Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष एम. वेंकटेशन कल चूरू में

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष एम. वेंकटेशन कल चूरू में

चूरू, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष (केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) एम. वेंकटेशन शुक्रवार को चूरू आएंगे। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि आयोग अध्यक्ष शुक्रवार दोपहर तीन बजे जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगे। सभी अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं सहित बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष दोपहर 12 बजे चूरू पहुंचेंगे तथा विभिन्न बैठक, निरीक्षण के बाद शाम 6 बजे बीकानेर के लिए रवाना होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur