Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गणतंत्र दिवस परेड से लौटने पर एनसीसी कैडेट्स का किया सम्मान

गणतंत्र दिवस परेड से लौटने पर एनसीसी कैडेट्स का किया सम्मान

राजकीय लोहिया महाविद्यालय में

चूरू, जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य महावीर सिंह एवं महाविद्यालय परिवार ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में भाग लेकर लौटने पर एनसीसी कैडेट्स सुरेन्द्र नैण एवं सचिन राव का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया | दोनों कैडेट्स ने आरडी परेड समारोह के दौरान हुए अपने अनुभवों को साझा किया। प्राचार्य महावीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कैडेट्स को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी| एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. हेमन्त मंगल ने कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी एनसीसी तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस. डी. सोनी, डॉ. एम. एम. शेख, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. जे. बी. खान, मो. जावेद खान, नरेश कुमार, संकाय सदस्य तथा छात्रसंघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur