Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लोहिया महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली की परेड में भाग लेंगे

लोहिया महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली की परेड में भाग लेंगे

राजस्थान से मात्र 111 कैडेट्स का चयन होता है

चूरू, गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड के लिए राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू में संचालित 2 बटा. एनसीसी के सीनियर अण्डर ऑफिसर सुरेन्द्र नैण तथा सीनियर अण्डर ऑफिसर सचिन राव का चयन हुआ है। एनसीसी अधिकारी ले. बी. एल. मेहरा ने बताया कि चूरू जिले से उक्त दोनों कैडेट्स का चयन हुआ है। एनसीसी केडेट सुरेन्द्र नैण के पिता ओम प्रकाश कृषक हैं तथा सचिन राव के पिता मदन लाल राव बीएसएफ में कार्यरत हैं। पूरे राजस्थान से मात्र 111 कैडेट्स का चयन होता है। नई दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड के लिए एक लम्बी प्रक्रिया के पश्चात् केडेट्स का चयन किया जाता है। महाविद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की तथा प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह, कमान अधिकारी कर्नल पंकज कुमार तथा एनसीसी अधिकारी ले. हेमन्त मंगल ने चयन होने पर कैडेट्स को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur