Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सुजानगढ़ की नेहा सैनी ने रोशन किया नाम,राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगे दिया प्रजेंटेशन

सुजानगढ़ की नेहा सैनी ने रोशन किया नाम,राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगे दिया प्रजेंटेशन

मिलिट्री इंजीनियर्स सर्विसेज में मिली नियुक्तिं

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ के बेटी नेहा सैनी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नेहा के पिता सीताराम सैनी सुजानगढ़ में मोटर मैकेनिक है। नेहा का बचपन से ही एक हाथ नहीं था। मगर नेहा ने हिम्मत नहीं हारी और इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) में सलेक्ट हुईं। नेहा को फरवरी 2023 में मिलिट्री इंजीनियर्स सर्विसेज में नियुक्ति मिली। शनिवार को 40 हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने प्रजेंटेशन देने का मौका मिला। जहां नेहा ने ट्रेनिंग के दौरान के अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही बताया कि उसके माता पिता ने लिंगभेद नहीं कर उसे पूरा साथ देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिसकी बदौलत वह सफल हो पाईं। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा दीनदयाल सैनी सहित पूरे परिवार को दिया। नेहा के पिता सीताराम सैनी सुजानगढ़ में मोटर मैकेनिक है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सुजानगढ़ और सीकर से की। इसके बाद अजमेर के गवर्नमेंट महिला इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur