Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नेत्र अस्पताल चूरू में नेत्र आॅपरेशन शिविर 12 अक्टूबर से

,

नेत्र अस्पताल चूरू में नेत्र आॅपरेशन शिविर 12 अक्टूबर से

श्रीमती रतनीदेवी सुराणा, महेन्द्र सुराणा एवं ऋषभ सुराणा के सौजन्य से

चूरू, लायन्स क्लब चे. टे. ट्रस्ट चूरू, जिला अंधता निवारण समिति, चूरू एवं एम.आर.एस. के सहयोग से स्व. सेठ मूलचन्द छतरसिंह सुराणा की पुण्य स्मृति में श्रीमती रतनीदेवी सुराणा, महेन्द्र सुराणा एवं ऋषभ सुराणा के सौजन्य से राजकीय बच्छावत नेत्र अस्पताल चूरू में तीन दिवसीय नेत्र आॅपरेशन शिविर का आयोजन कर रहा है। क्लब प्रवक्ता आर.सी. राजोतिया ने बताया कि तीन दिवसीय आॅपरेशन शिविर में 12 अक्टूबर को रोगियों की जाॅच कर भर्ती किये जायेंगे जिनके आॅपरेशन 13 अक्टूबर को किये जाकर 14 अक्टूबर को डिस्चार्ज किया जायेगा। क्लब अध्यक्ष सुनील रंजन टकणेत ने बताया कि रोगियों को अपने साथ भामाशाह कार्ड एवं आधार कार्ड की काॅपी जरूर से साथ लानी है एवं अपने बी.पी. व ब्लड शुगर की जाॅंच पहले करवाकर जाॅंच रिपोर्ट साथ लानी है। रोगियों के भोजन एवं दवाईयों की निःशुल्क व्यवस्था शिविर स्थल पर होगी। पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु लायन्स क्लब के किसी भी सदस्य को अपना नाम लिखवा सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur