Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / युवक के आत्महत्या करने से जुडी खबर

युवक के आत्महत्या करने से जुडी खबर

चूरू स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक की घटना

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] शहर के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार रात बीकानेर हिसार डेमो ट्रेन के आगे आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। हादसे के बाद प्लेटफार्म पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जीआरपी ने युवक के शव को डीबी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया, जहां शुक्रवार सुबह मृतक की पहचान हुई।जीआरपी के राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान शर्मा कॉलोनी निवासी मनीष कुमार सैन (35) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि करीब रात साढ़े नौ बजे ट्रेन प्लेटफार्म पर आई थी। इसी दौरान मनीष कुमार सैन ने ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के समय मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। इस कारण शव को डीबी अस्पताल में रखवाया गया है।मृतक के परिजनों ने बताया कि मनीष मानसिक रूप से परेशान था। उसने इसी कारण से ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के ताऊ के बेटे पंकज वर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur