Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नकारात्मक एवं फेक न्यूज निस्तारण तथा सोशल मीडिया के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

नकारात्मक एवं फेक न्यूज निस्तारण तथा सोशल मीडिया के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

चूरू, जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान समाचार पत्रों में प्रकाशित निर्वाचन एवं चुनाव संबंधी नकारात्मक व फेक न्यूज के निसतरण तथा सोशल मीडिया संबंधी कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। जारी आदेशानुसार नकारात्मक एवं फेक न्यूज के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक कुमार अजय को नोडल अधिकारी एवं सहायक जनसम्पर्क अधिकारी मनीष कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया संबंधी समस्त कार्य के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के एसीपी नरेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur