Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सुविधा पोर्टल आवेदन निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

सुविधा पोर्टल आवेदन निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

चूरू, जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने आदेश जारी कर विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजनों की स्वीकृति बाबत एनओसी लेने हेतु सुविधा पोर्टल के माध्यम से एनकोर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

जारी आदेशानुसार ग्रामीण स्थानीय प्रशासन के लिए सीईओ पीआर मीणा, पुलिस के लिए एएसपी नरेश कुमार शर्मा, बिजली के लिए डिस्कॉम एसई वीआई परिहार, ट्रांसपोर्ट के लिए डीटीओ ओमसिंह शेखावत, सानिवि के लिए अधिशाषी अभियंता बजरंगलाल सोनी, स्थानीय प्रशासन के लिए चूरू नगरपरिषद आयुक्त अनिता खीचड़, फायर के लिए फायरमैन मनोज कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur