Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नामांकनों की संवीक्षा के बाद 11 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध

,

नामांकनों की संवीक्षा के बाद 11 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध

नामांकन पत्रों की संवीक्षा संपन्न

चूरू, सरदारशहर उप चुनाव अंतर्गत शुक्रवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। रिटर्निंग अधिकारी बिजेंद्र चाहर ने बताया कि राजेंद्र कुमार भांभू एवं विजय पाल सिंह के एक-एक नामांकन पत्र खारिज किए गए।

नामांकनों की संवीक्षा के बाद 11 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी से अशोक कुमार, निर्दलीय सांवर मल प्रजापत, सीपीआईएम के सांवर मल मेघवाल, आईपीजीपी के परमाना राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा, आरएलटीपी के लालचंद, निर्दलीय सुभाष चंद्र, उमेश सहू, प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, विजय पाल सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विजय पाल सिंह द्वारा दो नामांकन पत्र भरे गए थे, जिनमें से एक को खारिज किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur