Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बिना सूचना अनुपस्थित कार्मिकों को दिए नोटिस

बिना सूचना अनुपस्थित कार्मिकों को दिए नोटिस

सीडीईओ जगबीर सिंह यादव ने किया जिला मुख्यालय के शिक्षा विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जगबीर सिंह यादव ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों का आक्समिक निरीक्षण कर अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस दिए। यादव ने निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्या.) माध्यमिक शिक्षा चूरू, अति. जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा चूरू कार्यालय तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चूरू कार्यालय में बिना सूचना के अनुपस्थित मिले कार्मिकों को नोटिस जारी किए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur