Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / तीन चिकित्सकों को एनपीए स्वीकृत

,

तीन चिकित्सकों को एनपीए स्वीकृत

प्राईवेट प्रेक्टिस करने एवं फीस प्राप्त करते पाये जाने पर राजस्थान सिविल सर्विसेज नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी

चूरू, चूरू के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डीबी चिकित्सालय के तीन चिकित्सकों को नॉन प्रेक्टिस अलाउन्स स्वीकृत किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शरद जैन ने बताया कि कनिष्ठ विशेषज्ञ (शिशु) डॉ. संदीप कुल्हरी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आनन्द प्रकाश एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नूतन वर्मा के स्वयं के आवेदन के आधार पर नॉन प्रेक्टिस अलाउन्स स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित चिकित्सकों को नॉन प्रेक्टिस अलाउन्स स्वीकृत होने के बाद प्राईवेट प्रेक्टिस करने एवं फीस प्राप्त करते पाये जाने पर राजस्थान सिविल सर्विसेज नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी तथा भुगतान की गई एनपीए की राशि की वसूली की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur