Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ का आरोपी नर्सिंग ऑफिसर गिरफ्तार

ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ का आरोपी नर्सिंग ऑफिसर गिरफ्तार

विभाग ने किया था सस्पेंड, पीड़िता ने परेशान को होकर खा लिया था जहर

चूरु,[सुभाष प्रजापत ] गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ करने के आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सुभाषचंद्र को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी नर्सिंग ऑफिसर से इस मामले में गहनता से पूछताछ करेगी। इसके बाद ही पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं, दूसरी ओर विधायक हरलाल सहारण और जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी भी ट्रेनी नर्स की तबीयत जानने के लिए अस्पताल के आईसीयू वार्ड पहुंचे।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ट्रेनिंग कर रही नर्स से छेड़छाड़ करने और जाति सूचक गालियां निकालने के मामले में पुलिस ने राजपुरा निवासी इमरजेंसी वार्ड इंचार्ज सुभाषचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी झाझड़िया ने बताया कि पुलिस इस मामले में सुभाषचंद्र से मामले को लेकर गहनता से पूछताछ करेगी। इसके बाद ही नर्सिंग ऑफिसर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, ट्रेनी नर्स का फिलहाल आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है। पुलिस उसके भी बयान लेगी।गौरतलब है कि नर्सिंग ऑफिसर सुभाषचंद्र के द्वारा छेड़छाड़ से परेशान ट्रेनी नर्स ने 17 अगस्त को घर के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में ट्रेनी नर्स को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। मामले में सोमवार को विधायक हरलाल सहारण और जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ट्रेनी नर्स की तबीयत के बारे में संबंधित डॉक्टर्स और परिजनों से जानकारी ली। जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने बताया कि आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सुभाषचंद्र को चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से भी कमेटी गठित की गई है, जो मामले की जांच कर रिपोर्ट अस्पताल को सौंपेगी। इसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur