चूरू, राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को चूरू ब्लॉक की ग्राम पंचायत श्योपुरा में आयोजित राजस्व शिविर में ग्रामीणों को गांव की जमीन पर ही 10 पट्टे वितरित कर लाभान्वित किया गया। शिविर प्रभारी (एसडीएम) श्वेता कोचर ने ग्रामीणों से कहा कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपने लम्बित राजस्व प्रकरणों सहित अन्य 15 विभागों से संबंधित कार्यो का मौके पर ही निस्तारण करवाकर लाभान्वित हों। शिविर में 15 नामान्तरकरण, 2 खाता विभाजन, 4 कटानी रास्ते, 8 राजस्व नकलें जारी करने के साथ ही 10 आवासीय पट्टे व 83 भामाशाह कार्ड वितरित, 2 सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं 50 नये जॉब कार्ड जारी किये गये। तहसीलदार महीपालसिंह राजावत ने कहा कि शिविर में 92 मृदा हैल्थ कार्ड, 4 विधुत प्रकरण, 2 पेयजल लीकेज निस्तारित किये गये तथा 15 पशुपालक, 87 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा 25 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर विक्रमसिंह कोटवाद, ग्राम सरपंच श्रीमती अनिता देवी, सहायक अभियंता हरीराम माहिचा, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, गिरदावर, समाजसेवी ताराचंद भामू, बलवीर ढाका, मनोज मीणा सहित ग्रामीण महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / न्याय आपके द्वार अभियान श्योपुरा में 10 पट्टे वितरित
न्याय आपके द्वार अभियान श्योपुरा में 10 पट्टे वितरित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।