Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / न्याय आपके द्वार अभियान के तहत 6 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व शिविर

न्याय आपके द्वार अभियान के तहत 6 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व शिविर

जिले में 30 जून तक संचालित राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को 6 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व शिविर आयोजित होंगे। अभियान के नोडल ऑफिसर राकेश कुमार ने बताा कि मंगलवार को सरदारशहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बोघेरा, सीतसर (रतनगढ), हरासर (सुजानगढ), उंटालड़ (बीदासर), बैरासर छोटा (राजगढ) एवं ग्राम पंचायत रैयाटुण्डा (तारागनर) में राजस्व शिविर आयोजित होंगे।