Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी – सहारण

आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी – सहारण

प्रधान दीपचंद राहड़ की अध्यक्षता में पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक संपन्न

चूरू, चूरू के पंचायत समिति के सभागार में बुधवार को प्रधान दीपचंद राहड़ की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लें और यह सुनिश्चित करें कि सामान्य सेवाओं में लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा व महिला संबंधित आदि विषयों पर विचार-विमर्श कर अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए।

इस दौरान प्रधान दीपचंद राहड़, पंचायत समिति सदस्य विक्रम कोटवाद, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, उप प्रधान सपना तालनिया, सरपंच बलवीर ढाका आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में एसडीएम अनिल कुमार, विकास अधिकारी शर्मिला छल्लाणी, डीएसपी जयप्रकाश अटल, तहसीलदार समुंदर पाल सिंह सहित पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur