Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मुख्यमंत्री गहलोत की सराहनीय पहल पर मुंबई राजस्थान भवन दे रहा प्रदेशवासियों को सुविधा

,

मुख्यमंत्री गहलोत की सराहनीय पहल पर मुंबई राजस्थान भवन दे रहा प्रदेशवासियों को सुविधा

चूरू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की खास पहल पर राज्य सरकार की ओर से नवी मुंबई वाशी में स्थित, राजस्थान भवन सरकारी गेस्ट हाउस के अंदर प्रदेशवासियों के रहने के लिए एक विशेष सुविधा शुरू की गई है। राजस्थान भवन के उप महाप्रबंधक मनोज तिवारी ने बताया कि राजस्थान के नागरिकों के लिए यह सुविधा शुरू की गई है कि यदि किसी व्यक्ति का किडनी, कैंसर, हार्ट या लीवर की गंभीर बीमारी का इलाज मुंबई के किसी निजी या सरकारी अस्पताल में चल रहा हो और परिजनों के पास रुकने के लिए व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो राजस्थान का आधार कार्ड या राजस्थान के मूल निवासी का प्रमाण पत्र एवं मुंबई के अस्पताल जिसमें इलाज चल रहा है, के दस्तावेज दिखाकर करीब 15 दिन के लिए परिजन डबल बेड का रूम मात्र 400 रुपये प्रति दिन के हिसाब से बुक कर सकते हैं। इस कमरे की सामान्य बुकिंग दर 3080 रुपए है। यह सुविधा उच्च शिक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए मुंबई आने वाले छात्रों को भी मिल रही है। इसके अलावा यहां रियायती दर पर भोजन, जलपान की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में राजस्थान के अनेक लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं। मुंबई महानगर भारत ही नहीं बल्कि विश्व के भी सबसे महंगे मेट्रो सिटीज में आता है। ऐसे में राजस्थान के लोगों के लिए इस सुविधा का होना किसी वरदान से कम नहीं है । बीमारी में यूं ही मरीज व उसके परिजन बेहद तनावग्रस्त होते हैं व किसी पराए शहर में जाकर लम्बे समय तक रहने का इंतजाम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लिया गया यह निर्णय आज राजस्थान के कितने ही लोगों के लिए वरदान सिद्ध हुआ है। तिवारी ने बताया कि बुकिंग के लिए 022-27811194,022-27811195, 022-27811790 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur