चूरु, [सुभाष प्रजापत ] सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब पिलाकर मारपीट करने और सामूहिक कुकर्म के बाद हत्या के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि राणासर निवासी सुमेर उर्फ सुरेश उर्फ सिमीया उर्फ समीर (22) को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मामले में अन्य आरोपी मण्डेलिया मेघवाल, बुधराम और रामकुमार की तलाश की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।गौरतलब है कि सदर थाने में एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया कि दो अगस्त को परिवार के सदस्य के पास गांव की स्कूल से फोन आया कि आपका बेटा स्कूल में बेहोश पड़ा है। तभी मेरी पत्नी ने जाकर देखा तो पीड़ित बेहोशी की हालत में नग्न पड़ा था। जिसको घर लाया गया। होश आने पर वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। कुछ समय बाद पीड़ित की बेटी भी आ गई। इसके बाद पीड़ित को गंभीर हालत में गवर्नमेंट डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। मगर पीड़ित की तबीयत में कोई भी सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसको बीकानेर रेफर किया गया।इससे पहले पीड़ित को होश आया तो उसने बताया कि एक अगस्त की रात चार जने उसको गांव की स्कूल की तरफ ले गए। जहां उसको शराब पिलाई और नंगाकर मारपीट की। इसके बाद चारों ने सामूहिक कुकर्म किया। इस दौरान बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मारपीट, कुकर्म व हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मारपीट और सामूहिक कुकर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
मारपीट और सामूहिक कुकर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।