रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] तहसील के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को बाईक पर जबरन बैठाकर दो जनों ने उसका अपहरण कर लिया तथा सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म करने की घटना में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले के अनुसार आठ अगस्त को पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट में लिखा है कि वह खेत से गांव के मंदिर में जा रही थी कि सरदारशहर तहसील के गांव रामसीसर फलनालिया के रहने वाले 28 वर्षीय कालूराम उर्फ मेघाराम पुत्र नत्थुराम मेघवाल व उसके एक साथी उसे उसका अपहरण करते हुए बाईक पर बैठा लिया तथा सुनसान स्थान पर ले गए, जहां पर दोनों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसके आभूषण व मोबाइल फोन व दस्तावेज छीन लिए तथा युवती के गांव से 24 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया। जहां पर ग्रामीणों ने युवती परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजन उसे लेकर पुलिस थाना लेकर आए, जहां पर युवती की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच कर रहे डीवाईएसपी अनिल पुरोहित ने मंगलवार को आरोपी कालूराम को गिरफ्तार किया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सामुहिक दुष्कर्म करने की घटना का एक आरोपी गिरफ्तार
सामुहिक दुष्कर्म करने की घटना का एक आरोपी गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।