राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] कस्बे के निकटवर्ती ग्राम नुवां में गांजा बेचते एक को गिरफतार कर 68 ग्राम गांजा तथा 4350 रूपये नगद जब्त किया। थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा नशा के विरुद्ध अभियान के चलते हुए दोपहर में ग्राम नूवा पुलिस थाना राजलदेसर से मुखबिर खास की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पूनम चंद पुत्र नवरंग लाल प्रजापत उम्र 55 साल निवासी नूवा के कब्जे से अवैध रूप से 68 ग्राम गांजा पुड़िया बनाकर बेचते हुए को उनके मकान से बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री की राशि 4530 रुपए नगद बरामद की गई। उक्त मुलजिम पिछले काफी दिनों से गांव में गाजे की पुड़िया बनाकर लोगों को बेचता था तथा युवा पीढ़ी को नशे की लत में धकेल रहा था। उक्त मुलाजिम ने गांव में नशेड़ियों का अड्डा बना रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कर 68 ग्राम गांजा तथा 4530 रूपये नगद बरामद कर मुकदमा एनडीपीएस में दर्ज किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ग्राम नुवां में गांजा बेचते एक गिरफ्तार
ग्राम नुवां में गांजा बेचते एक गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।