चूरु, [सुभाष प्रजापत ] सदर थाना क्षेत्र में डाबला रोड पर शराब ठेके के पास लाठी व सरियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने आरोपी युवक को गुढ़ागौड़जी से पूछताछ के लिए लेकर आई, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया।सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि वार्ड 46 निवासी नरेन्द्र प्रजापत (28) की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा प्रेमचंद प्रजापत की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस रिपोर्ट में प्रेमचंद ने बताया कि उसकी भतीजा नरेन्द्र प्रजापत घटना के दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर वापस घर आ रहा था। तभी डाबला रोड पर उसकी बाइक के आगे एक काले रंग की थार गाड़ी लगाकर बूंटिया निवासी अमित उर्फ मितलाए ढाका का बास निवासी शुभम ढाका और उसके साथियों ने लाठी व सरियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की।मामले में अन्य आरोपियों में शामिल गुढ़गौड़जी निवासी हितेश कुमार कुमावत भी शामिल होना बताया। जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने साइबर सेल का सहयोग लिया। साइबर सेल के कॉन्स्टेबल रमाकांत ने मामले में गहनता से काम करते हुए पुलिस का सहयोग किया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपी हितेश कुमार कुमावत को पूछताछ के लिए सदर थाना लाया गया।पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि नरेन्द्र प्रजापत की हत्या में हितेश कुमार कुमावत शामिल था। पुलिस आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लाठी व सरियों से पीट-पीटकर हत्या के मामले में एक गिरफ्तार
लाठी व सरियों से पीट-पीटकर हत्या के मामले में एक गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।