Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / फिलिंग स्टेशन के संचालक के साथ हुई लूट के मामले में एक गिरफ्तार

फिलिंग स्टेशन के संचालक के साथ हुई लूट के मामले में एक गिरफ्तार

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शहर में मेगा हाईवे पर स्थित कृतिका फिलिंग स्टेशन के संचालक के साथ 21 सितंबर को हुई लूट प्रकरण में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय रहे कि 21 सितंबर को पेट्रोप पंप संचालक अंकित गौड़ पंप की बिक्री तीन लाख 10 हजार रुपए स्कूटी की डिग्गी में रखकर बैंक में जमा करवाने के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान बाईक पर सवार युवकों ने अंकित के सिर व शरीर पर लोहे के पाइप से हमला कर उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए तथा रुपए लूट लिए। स्कूटी को थोड़ी दूर आगे चलकर लावारिश स्थिति में छोड़ दिया, जिस पर अंकित ने मुकदमा दर्ज करवाया था। एसपी राजेशकुमार मीणा ने बताया कि उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ सुनीलकुमार व डीवाईएसपी रतनगढ़ सतपालसिंह के सुपरविजन में सीआई सुभाष बिजारणिया के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई करते हुए शहर के रामचंद्र पार्क निवासी 24 वर्षीय मनोज उर्फ शेरिया स्वामी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां पर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में पूर्व में एक नाबालिग को पुलिस ने निरूद्ध किया था तथा उसके पास से एक बाईक को बरामद किया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur