Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दो करोड़ पचास लाख रूपये के डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

दो करोड़ पचास लाख रूपये के डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] टीम पुलिस थाना सरदारशहर एवं जिला स्पेशल टीम चुरू की संयुक्त कार्यवाही द्वारा अवैध डोडा पोस्त छिलका 1260 किलोग्राम के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। इस बरामद डोडा पोस्त छिलका की अनुमानित लागत करीब दो करोड़ पचास लाख रूपये है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पुलिस महानिरीक्षक सीकर रेंज सीकर के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थो कि धरपकड़ हेतु चलाये जा रहें विशेष अभियान के तहत अति पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल व वृत्तधिकारी सरदारशहर अनिल कुमार महेशवरी के सुपर विजन में मन थानाधिकारी अरविन्द कुमार भारद्वावाज के निर्देशन में मंगूराम की टीम द्वारा अवैध डोडा पोस्ट छिलका के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए राणासर बिकान रोही रतनगढ़ सरदार शहर मेगा हाइवे पर नाकाबन्दी कर आरोपी सुरेश कुमार पुत्र रामकुमार जाति नायक उम्र 36 वर्ष निवासी कलवास हरियाणा को अवैध डोडा पोस्त छिलका सहित गिरफ्तार किया और एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur