Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पांच लाख रुपए की अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

पांच लाख रुपए की अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले की रतननगर पुलिस ने बुधवार देर रात एनएच-52 पर उंटवालिया चौराहा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से 62 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के जब्त किए हैं। पुलिस ने शराब और कंटेनर को जब्त कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। रतननगर सीआई जसवीर कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान उंटवालिया चौराहा के पास सामने से आ रहे कंटेनर को रूकवाकर तलाशी ली गई। कंटेनर के कैबिन के पीछे एक बॉक्स बना रखा था, जिसमें तस्कर ने 62 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब छीपा रखी थी। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर ली। पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले आरोपी चित्तौड़गढ़ के मुरोली निवासी कैलाशचंद माली (28) को गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक पूछताछ में तस्कर ने बताया कि शराब वह हरियाणा से उदयपुर तस्करी करने के लिए ले जा रहा था। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। तस्कर कब से तस्करी कर रहा है। इसके लिए पुलिस इसके क्राइम रिकॉर्ड खंगाल रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में डीएसटी प्रभारी सीआई सुरेश कुमार, रतननगर सीआई जसवीर कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अमरचंद, कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, जयवीर और अनिल कुमार शामिल थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur