Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ‘एक शाम लोकतंत्र के नाम‘ कार्यक्रम 16 अप्रैल को

‘एक शाम लोकतंत्र के नाम‘ कार्यक्रम 16 अप्रैल को

चूरू, जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए 16 अप्रैल को सांय 7 बजे जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में ‘एक शाम लोकतंत्र के नाम‘ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि इसी के साथ सतरंगी सप्ताह अंतर्गत लाल रंग की थीम व ‘लालच पर होगी चोट, सोच समझकर करें मतदान‘ स्लोगन के नैतिक व सूचित मतदान के टारगेट के लिए वोट ट्री व दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश देते हुए उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur