Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पानी निकासी की लाइन में सीवरेज जोड़ने का विरोध

पानी निकासी की लाइन में सीवरेज जोड़ने का विरोध

लोगों ने एलएनटी कंपनी के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर की बहादुरसिंह कॉलोनी में शनिवार देर रात को गंदे पानी की निकासी वाली लाईन में एलएनटी कंपनी के द्वारा सीवरेज का नाला जोड़ने पर लोगों ने विरोध किया। एलएनडी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर कॉलोनी के लोगों ने कहा कि अगर दुबारा ऐसी गलती की गई तो पूरे सरदारशहर में एलएनटी कंपनी का काम को बंद करवा दिया जाएगा।वहीं पर भंवरलाल सारण ने बताया कि यह रात को सीवरेज की लाईन पानी निकासी की लाईन में डालने पर पूरी कॉलोनी में बदबू होने लग गई। लोगों ने कहा कि कंपनी के द्वारा दुबारा किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कॉलोनी के भंवरलाल सारण, रोहित पांडिया, परमेश्वरलाल पारीक, सीताराम चौहान तरूण तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।सभापति राजकरण चौधरी ने बताया कि मुझे मामले की जानकारी नहीं थी। एलएनटी कंपनी से जुड़े हुए अधिकारियों के साथ बात की जाएगी, आगे से ऐसी समस्या नहीं होने देंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur