Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गोपाष्टमी महोत्सव व गौ सेवक सम्मान समारोह का आयोजन

गोपाष्टमी महोत्सव व गौ सेवक सम्मान समारोह का आयोजन

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] स्थानीय श्री कृष्ण गौ सेवा पिंजरापोल समिति शिवबाड़ी रोड़ रतनगढ़ में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव व गौ सेवक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन व गौ माता को खल खिलाकर सेवा करने व स्वस्ति वाचन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संत श्री सीताराम महाराज बद्रिकाश्रम के पावन सान्निध्य में हुए इस आयोजन में रतनगढ़ की पचास गौ सेवी संस्थाओं व गौ सेवकों का दुपट्टा पहनकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया । परिषद के अध्यक्ष राजकुमार महर्षि की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि सीताराम महाराज के साथ मुरारीलाल पारीक, सत्यनारायण सेवदा, अर्जुन सिंह फ्रांसा, अजय गार्गी सारस्वत मंचासीन रहे । गौ सेवकों के गौ सेवा, गौ रक्षा व गौ संवर्द्धन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए महाराज श्री ने समाज में शादी विवाह आदि समारोह प्लास्टिक के उत्पादों को त्यागने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा अपनी आय से एक राशि गौ सेवा में समर्पित करने की बात कही। महाराज श्री ने सभी सनातन प्रेमियों से पञ्चगव्य उत्पादों व गाय के दुग्ध व घृत द्वारा बने हुई वस्तुओं के उपयोग में लेने हेतु प्रेरित किया। परिषद के अध्यक्ष राजकुमार महर्षि ने सभी नागरिकों से वृद्ध गौ माताओं को आश्रय में रखने तथा मृत होने के पश्चात गौ माता को खुले में न छोड़कर सम्मानपूर्वक दफनाकर अंतिम संस्कार करने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में श्री कृष्ण गौ सेवा पिंजरापोल समिति, सांवरिया गौ भक्त मंडल, रतनगढ़ पिंजरापोल गौ शाला, भारत विकास परिषद, रतनगढ़ नागरिक परिषद, देवकिशन स्मृति सेवा समिति, वीर हनुमान गौ शाला, महाकालेश्वर शिवालय, रामराज्य सरकार, मुरारीलाल पारीक, विजय कुमार चौमाल, अंजनी कुमार शर्मा, सतीश पारीक, वासुदेव चाकलान, चतुर्भुज सैनी, रामप्रसाद प्रजापत, अशोक रांकावत, अंजनी कुमार चोटिया, वेद प्रकाश लाटा, प्रदीप शर्मा, अमित भार्गव, मोहित सैनी, प्रकाश शर्मा, हर्ष हरितवाल, गोविन्द हरितवाल, विजय कुमार नायक, दिग्विजय शर्मा, लोकेश जांगिड़, रामावतार सेवदा, देवेन्द्र कुमार यादव, महेश सांगानेरिया, ललित चौधरी, संजय चौधरी, सोनू धानुका, रामगोपाल चौधरी, राम चमड़िया, राजकुमार ढोलवानी, प्रकाश हरलवानी, शिव नारायण चान्दगोठिया, कालीचरण भुवालका, प्रेम प्रजापत, अशोक बोथरा, पंकज बैद, महेश सारस्वत, अरविन्द शेखावत, राहुल व्यास, राहुल टाक ,सुभाष त्रिवेदी, मोहित सांखोलिया, किशनलाल सांखोलिया आदि गौ सेवकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामदेव चंदनिया ने किया। इस सम्मान समारोह में परिषद के विनोद कुमार शर्मा, जगदेव प्रसाद सांखोलिया, गिरधारीलाल इंदौरिया, राजेन्द्र प्रसाद चांदगोठिया, सुरेन्द्र चुलेट, विनोद वर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा आदि सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur