रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को हुआ। अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ऋषिकुमार के निर्देशानुसार लोक अदालत के संचालन के लिए एक बैंच का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कन्हैयालाल पारीक, सदस्य एडवोकेट लक्ष्मण प्रजापत, असलम खान, मनोजकुमार डूडी, सुनीलकुमार मीणा उपस्थित थे। लोक अदालत में एमएसीटी के दो प्रकरण, जिनमें 19 लाख 96 हजार 861 रुपए तथा प्री लिटिगेशन में धन वसुली के बैंक संबंधित प्रकरणों में 6 लाख 32 हजार 115 रुपए वसूल किए गए। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेंद्रकुमार जायसवाल, निर्मल भुढाढरा, महिपालसिंह, देवेंद्रकुमार चोटिया, रामावतार ठठेरा, आशुतोष पुरोहित, गौतम नाथोलिया, हरीश जसैल, समिति के उम्मेदसिंह राठौड़, जगदीश नवल सहित कई लोग उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

