Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / एलडीसी भर्ती 2013 के 129 अभ्यर्थियों का अंतरिम चयन कर पंचायत समिति आवंटित

एलडीसी भर्ती 2013 के 129 अभ्यर्थियों का अंतरिम चयन कर पंचायत समिति आवंटित

जिला परिषद में हुई जिला स्थापना समिति की बैठक

चूरू, जिला प्रमुख वंदना आर्य की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद में हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013 के तहत पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार 129 अभ्यर्थियों का अन्तरिम चयन कर नियुक्ति हेतु जिला परिषद/पंचायत समिति आवंटन किया गया। सीईओ पीआर मीणा ने बताया कि बैठक में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2021-22 के अन्तर्गत अभ्यर्थियों की काऊंसलिंग उपरान्त 06 अभ्यर्थियों को विद्यालयों में नियुक्ति हेतु पंचायत आवंटित की गई तथा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012, 2013 व 2018 के 13 अभ्यर्थियों के स्थाईकरण का निर्णय भी इस बैठक में लिया जाकर आदेश जारी किए गए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार गौतम एवं जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur