Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी मंच ने गोशाला में मनाया मकर संक्रांति का त्यौंहार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी मंच ने गोशाला में मनाया मकर संक्रांति का त्यौंहार

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी मंच की ओर से चुंगीनाका के पास स्थित पिंजरापोल गोशाला में सोमवार को मकर संक्रांति त्यौंहार मनाया गया। मंच के संयोजक अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर गोशाला में हरा चारा, गुड़ खिलाकर गोवंश की सेवा की तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंच के सदस्य नारायणप्रसाद दायमा के जन्मदिन पर गोशाला में तुलादान भी किया। इस मौके पर रमेशकुमार पारीक, मोहनलाल बबेरवाल, शंकरलाल कम्मा, प्रकाशचंद्र पारीक, भरत सैनी, युवा नेता नवल महर्षि, अंजनी चोटिया, मनोज हारित, पवन तिवाड़ी, पार्षद रामकिशन माटोलिया, राजकुमार सोनी, बंशीधर स्वामी, संतोषकुमार जोशी, अनूप पीपलवा, रामा मंडगिरा, दिनेश रांकावत, राजेश रिणवां, दीनदयाल सोनी, रामस्वरूप भार्गव, नंदकिशोर डीडवानिया, लीलाधर प्रजापत, महेश स्वामी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur