चूरू, [सुभाष प्रजापत ] बीकानेर के नापासर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। महज सात दिन में चोरों को गिरफ्तार करने के बाद इनकी कस्बे में परेड करवाई गई। नापासर एरिया में परेड के दौरान भारी मात्रा में लोग एकत्र हो गए। नापासर मुख्य बाजार स्थित श्री तोलियासर भेरुनाथ मंदिर में सात दिन पहले अज्ञात चोरों ने चांदी के छत्र चोरी किए थे। नापासर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों का पता लगाया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साधनों से पुलिस चोरी करने वाले युवकों तक पहुंच गई। पुलिस ने महज सात दिनों में चूरू से चार युवकों को गिरफ्तार किया। चारों को न्यायालय में पेश करके 5 दिन के वारंट पर पीसी रिमांड लिया है। नापासर थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार एवं समस्त पुलिस जाता के साथ नापासर पुलिस थाने से लेकर भेरुनाथ मंदिर तक इन चारों को पैदल परेड करवाई गई। मंदिर में चोरी की जगह पर शिनाख्त करवाई गई, थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार ने कहा कि आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय रहना जरूरी है, इस मौके पर नापासर के भेरू भक्ति एवं ग्रामीणों की अपार भीड़ के बीच में नापासर थाना अधिकारी ने चोरों को मंदिर में शिनाख्त परेड करवाई, इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ में पुलिस प्रशासन जिंदाबाद, पुलिस प्रशासन जिंदाबाद, भेरुनाथ की जय हो के नारे लगाए, नापासर के काफी वृद्धि लोग एवं मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी इस दौरान भेरुनाथ मंदिर में उपस्थित थे उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।इनको किया गिरफ्तार:- नापासर पुलिस ने इस मामले में दीनदयाल सोनी निवासी सरदारशहर, राजकुमार माली निवासी सरदारशहर, अरुण सोनी निवासी चूरू और भागीरथ सोनी निवासी रतनगढ़ को गिफ्तार किया है। इन चारों की ही परेड निकाली गई।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चोरी के आरोपियों की परेड, मंदिर से चुराए थे चांदी के छत्र
चोरी के आरोपियों की परेड, मंदिर से चुराए थे चांदी के छत्र




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।