Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पैराओलंपिक बैडमिंटन गोल्ड मेडल विजेता का हुआ स्वागत

,

पैराओलंपिक बैडमिंटन गोल्ड मेडल विजेता का हुआ स्वागत

बालाजी मंदिर पहुंचने पर हुआ स्वागत

सुजानगढ़, [सुभाष प्रजापत ] बैडमिन्टन पैराओलंपिक में गोल्डमेडेलिस्ट विजेता नितेश कुमार ने सपरिवार चूरू जिले के सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम पहुंचकर बालाजी मन्दिर में धौक लगाकर पूजा अर्चना की।मन्दिर परिसर में अजीत पुजारी, राज पुजारी व निगम जांगिड़ ने नितेश कुमार का बालाजी का दुपट्टा ओढ़ाकर व बालाजी की फ़ोटो भेंटकर स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के लिये गोल्ड मैडल जितने की बालाजी से मन्नत मांगी थी इसलिये आज बालाजी के दर्शन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की है, साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य स्वागत खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया,उन्होंने यह भी कहा कि बालाजी से मन्नत मांगी है कि देश के लिए और भी गोल्ड मैडल जीतकर भारत देश का नाम और रोशन करूँ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur