चूरू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पालनहार योजना में नवीनीकरण नहीं करवाने वाले लाभान्वितों की आर्थिक सहायता राशि रोक दी जाएगी। उपनिदेशक नगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि योजना अन्तर्गत प्राप्त हो रही राशि को सुचारू रखने के लिए वार्षिक नवीनीकरण माह जुलाई से दिसम्बर तक की समयावधि में करवाना अनिवार्य होता है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अध्ययनरत जिले के कुल 12980 बच्चों में से 8153 बच्चों द्वारा पालनहार योजनान्तर्गत वार्षिक नवीनीकरण करवाया जा चुका है लेकिन जिले के कुल 4827 बच्चों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 का वार्षिक नवीनीकरण नहीं करवाया गया है। वार्षिक नवीनीकरण हेतु पालनहार अपने बच्चों के अध्ययनरत प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में आंगनबाड़ी केन्द्र/विद्यालय/महाविद्यालय से प्राप्त कर पालनहार/बच्चें ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के ब्लॉक कार्यालय के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पालनहार स्कीम एप्प में फेस रेकग्निशमन के माध्यम से वार्षिक नवीनीकरण करवा सकते हैं।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नवीनीकरण नहीं कराए जाने पर नहीं मिल पाएगी पालनहार सहायता
नवीनीकरण नहीं कराए जाने पर नहीं मिल पाएगी पालनहार सहायता




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।