Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भारतीय सेना राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता -2023 में लें भाग

भारतीय सेना राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता -2023 में लें भाग

चूरू, सेना मुख्यालय नई दिल्ली के नेतृत्व में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नेवी) दलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारतीय सेना द्वारा एक इंडियन आर्मी क्विज-2023 का लोगो तैयार किया गया है। इस प्रतियोगिता में देश की सभी स्कूल भाग ले सकती है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये सभी स्कूलों को वेबसाईट http/www.Indianarmyquiz.com पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये कर्नल गौरव भाटिया, मोबाईल नंबर 8890550550 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur