रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना द्वारा शहर में आमजन की सुविधा के लिए सीवरेज प्रणाली के विकास हेतु विभिन्न आधारभूत विकास कार्यों के साथ-साथ इन कार्यों के प्रति आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर विभिन्न विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी करवाए जाते हैं। इसी के तहत आज रतनगढ़ के वार्ड संख्या 28 में पार्षद नंदकिशोर भार्गव की अध्यक्षता में महिला समूह की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनसहभागिता इकाई के प्रवीणसिंह राठौड़ ने सीवरेज परियोजना के लाभ बताते हुए सीवरेज के रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पार्षद द्वारा तमाम तरह की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एलएंडटी कंपनी के हिमांशु मांडण, खुशी शर्मा, आशा पूनम, सहायिका संजू प्रजापत सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज स्वामी ने किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सीवरेज योजना के रखरखाव हेतु भागीदारी की सुनिश्चित
सीवरेज योजना के रखरखाव हेतु भागीदारी की सुनिश्चित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।