Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पति ने चाकू मारकर की पत्नी की हत्या

पति ने चाकू मारकर की पत्नी की हत्या

सादुलपुर के चनाणा गांव में पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर हत्या कर दी वही खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार नौरंगपुरा गांव की संजू की शादी करीब 22 महीने पहले कुलदीप नाम के लड़के से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि कुलदीप  दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहा था दहेज नहीं देने की वजह से उसकी हत्या कर दी गई। वही महिला के परिजनों ने आरोपी पति पर किसी से अवैध सम्बन्ध के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हत्या में शामिल किसी अन्य युवक के होने की भी आशंका जताई जा रही हैं। जैसे ही हत्या की खबर पुरे गांव फैली लोगो में सनसनी फैल गई। सूचना पर सिधमुख पुलिस मौके पर पहुँची व घटना का मौका मुआयना किया। वहीं एफएसएल टीम के भी मौके पर पहुंच कर नमूने लेने की सूचना मिली है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur