Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पांच दिवसीय फागोत्सव को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

पांच दिवसीय फागोत्सव को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

बैठक में थानाधिकारी ने कहा- पुलिस प्रशासन का रहेगा सहयोग

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] कस्बे में होली त्योंहार पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय गीदड़ नृत्य एवं फागोत्सव कार्यक्रम को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन आज हुआ। थानाधिकारी गीता रानी विश्नोई की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगरपालिका ईओ तौफीक अहमद , गांधी चौक नृत्य कला मंडल के अध्यक्ष धीरज खडोलिया, मैन बाजार गींदड़ परिषद के दीनदयाल स्वामी के सानिध्य में हुई बैठक में पांच दिवसीय कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न तरीके एवं आदर्श आचार संहिता की पालना में संपादित करवाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को लेकर कई लोगों ने अपने सुझाव भी दिए। इस दौरान पवन झेंडू, भाजपा नगर अध्यक्ष पवन बोथरा, पालिका उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश घिंटाला, मोहम्मद शरीफ छिंम्पा, मदन दाधीच ने ट्रैफिक सहित कई बिंदुओं पर अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर भुवनेश्वर शर्मा, शंकरलाल खडोलिया, जयचंद महावर, उमाशंकर दाधीच, विष्णु स्वामी, विक्रम शर्मा, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur