Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लंबित आवेदन 31 तक हो सकेंगे अग्रेषित

,

लंबित आवेदन 31 तक हो सकेंगे अग्रेषित

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के आदेश अनुसार

चूरू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के आदेश अनुसार उत्तर मैट्रिक योजनान्तर्गत विशेष तौर से अनुसूचित जाति के लंबित, आक्षेपित, निस्तारित आवेदन पत्रों को 31 मई तक अग्रेषित करने के लिए कहा गया है। सहायक निदेशक नरेश बारोठिया ने बताया कि 31 मई के पश्चात छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं की जाएगी। अतः समस्त राजकीय/निजी संस्थान को सूचित किया जाता है कि दिनांक 28.05.2022 तक लंबित/आक्षेपित आवेदन पत्रों की समस्त जांच उपरांत आवेदन पत्र ऑनलाईन छात्रवृत्ति पोर्टल पर जिला कार्यालय को अग्रेषित किया जाए ताकि कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित ना रहे। 31 मई के बाद पश्चात निस्तारित आवेदनों के छात्रवृत्ति से वंचित रहने की समस्त जिम्मेदारी संस्था और विद्यार्थी की रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur