Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / खुले में मीट फेंकने को लेकर घरों में रहने वाले लोगों ने जताया विरोध

खुले में मीट फेंकने को लेकर घरों में रहने वाले लोगों ने जताया विरोध

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] कस्बे के वार्ड नं 18 में घरों के सामने खुले में मीट फेंकने को लेकर लोगों ने विरोध प्रकट किया जिसको लेकर घरों के लोगो ने भाजपा नगर अध्यक्ष पवन बोथरा , पार्षद जयचंद महावर, शीतल प्रकाश को सूचना दी । उन्होंने घटना की सूचना तहसीलदार कालूराम , थाना प्रभारी गीता रानी बिश्नोई को दी गई तो तुरंत मौके पर पहुँचकर लोगों को आपस में समझाइस कर मामले को शांत करवाया । साथ ही तहसीलदार ने नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता हर्षित को खुले में पड़े प्लॉट को बंद करने एवं संबंधित मालिक को नोटिस देने को कहा साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होने के लिए उपस्थित लोगों को समझाया । घटना की जैसे ही सूचना मिली मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया । एक बार माहौल गरमा गया । इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष जब्बार खोखर, पार्षद नबी बख्स सहित अनेकों लोगों ने समझाइश करके मामले को शांत किया । काफी समय तक थाना प्रभारी गीता रानी मय जाप्ते के साथ घटना पर मौजूद रही ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur