Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आतंकवादी हमले के विरोध में किया हिन्दू समाज के लोगों ने प्रदर्शन

आतंकवादी हमले के विरोध में किया हिन्दू समाज के लोगों ने प्रदर्शन

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] जम्मू में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में रतनगढ़ में हिन्दू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने जम्मू में वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए लोगों पर आतंकी हमला का विरोध किया। लोगों ने पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी की और आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला जलाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी एसडीएम ऑफिस पहुंचे। जहां हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में विहिप कार्यकर्ता राजकुमार महर्षि ने बताया कि आतंकवाद देश के लिए नासूर बन गया है। केन्द्र सरकार को आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। आतंकवादी हमले में बेकसूर लोग मारे गए हैं। केन्द्र की मोदी सरकार को आतंकवाद के खिलाफ अब कोई ठोस कदम उठाना होगा। आतंकवादी आए दिन जम्मू में हमले कर देते हैं। जिनमें बेकसूर लोगों की जान चली जाती है। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur