Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कैंपर सवार लोगों ने की भेड़ चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

कैंपर सवार लोगों ने की भेड़ चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के सदर थाना क्षेत्र के रामपुरा बास गांव में खेत में कैम्पर लेकर आए लोगों ने खेत से तीन भेड़ चोरी कर लिए। बालरासर आथुणा स्थित होटल में लगे सीसीटीवी में कैम्पर में भेड़ ले जाने की वारदात कैद हो गई। सदर पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट पर भेड़ चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है।मामले की जांच कर रहे एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि रामपुरा बास निवासी इंद्रचंद (47) ने रिपोर्ट दी कि वह भेड़ बकरियों का रेवड़ रखता है। एक दिन दोपहर में रेवड़ को खेत में छोड़कर खाना खाने घर आ गया था। तभी पीछे से खेत में कैम्पर लेकर आए लोगों ने खेत में घुसकर एक मिंडा और दो भेड़ चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए है। पीड़ित इन्द्रचंद ने बताया कि उसी शाम सवा चार बजे वापस खेत में पहुंचा। तब एक व्यक्ति के पदचिन्ह और कैम्पर के पहिये के निशान थे। जिसको मैंने ढक दिए थे। इसके बाद पता किया। जिसमें सामने आया कि दूधवा मीठा के पास कैम्पर को देखा गया है। जिसमें दो व्यक्ति आगे और दो पीछे बैठे हुए थे। वहीं बालरासर आथुणा स्थित एक होटल पर लगे सीसीटीवी में भी कैम्पर के फुटेज मिले हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur