Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लोक नृत्यों के रंग के साथ फागोत्सव राजलदेसर में फागोत्सव 4 मार्च को

लोक नृत्यों के रंग के साथ फागोत्सव राजलदेसर में फागोत्सव 4 मार्च को

चूरू, श्रीराजलदेसर गौशाला द्वारा 4 मार्च को सायं 5 बजे हीरक जयंती वर्ष के तहत गौ सेवार्थ फागोत्सव 2023 का आयोजन किया जाएगा। गौ सेवा समिति अध्यक्ष रतनलाल बारूपाल ने बताया कि मंगलवार को समिति सदस्यों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों से संपर्क कर फागोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित किया।उन्होंने बताया कि फागोत्सव में चंग, गिंदड़, डेरू एवं भोपा-भोपी सहित लोक नृत्य आयोजित किए जाएंगे तथा भवाई नृत्य एवं चरी नृत्य के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार राधा हिंदुस्तानी एवं सहयोगी कलाकार आरती का विशेष आकर्षण रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur