Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पीपल व बरगद का पौधारोपण

,

पीपल व बरगद का पौधारोपण

संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में

चूरू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा सम्पतराम बारूपाल के नेतृत्व में आज सोमवार को संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी कार्यालय, चूरू परिसर में पीपल एवं बरगद का पौधारोपण किया गया। शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि 3 माह पूर्व ही कार्यालय की चार दीवारी का निर्माण भामाशाह सीता देवी तोषनीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकत्ता के सौजन्य से करवाया गया। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षा ऋतु में परिसर में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष व पौधे लगाये जायेंगे। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी विजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार शर्मा, कनिष्ठ लेखाकार डूंगरराम, अध्यापक दुर्गाराम, रामकुमार पटीर व अरविन्द कुमार पटीर उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur