सुजानगढ़ के बाहर से निकलने वाले मेगाहाईवे पर स्थित गुलेरिया तिराहे पर रविवार रात्रि को कार लूट की घटना सामने आई है। पिस्तौल की नौक पर चार आरोपी स्वीफ्ट कार में सवार होकर आये थे और स्कोर्पियो चालक के साथ मारपीट कर कार लूट ले गये, जिसमें 7 लाख रूपये भी थे। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न सडक़ मार्गों पर रातभर नाकेबंदी रखी। पुलिस को पीडि़त ओमप्रकाश पुत्र स्व. रामेश्वरलाल बिजारणिया ने बताया है कि रोज की तरह अपने रिश्तेदार भागीरथ डूडी की स्कोर्पियो कार में सवार होकर अपने ऑफिस से गांव चक राजियासर जा रहा था। तभी गुलेरिया तिराहे के पास एक स्वीफ्ट डिजायर कार के चालक ने कार मेरी गाड़ी के आगे रोक दी। तब लाल रंग की शर्ट पहने एक लडक़े ने बीकानेर जाने का रास्ता पूछा। तभी स्वीफ्ट कार में से तीन जने और आ गये और उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए गाड़ी से नीचे उतारा और मोबाईल छीन लिया और भाग गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र शर्मा, सीआई मुस्ताक खान आदि मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में नाकेबंदी करवाई। लेकिन सुबह तक कोई सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी। सीआई मुस्ताक खान ने बताया कि अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, वहीं अनेक जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाले जा रहे हैं।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पिस्तौल की नौक पर लूटी स्कोर्पियो गाड़ी
पिस्तौल की नौक पर लूटी स्कोर्पियो गाड़ी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।