रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] कस्बे के होनहार टेबल टेनिस खिलाड़ी पीयूष रावत पुत्र इंद्र सिंह रावत का राजस्थान टेबल टेनिस टीम में चयन होने पर गुरुवार को स्थानीय संकल्प टेबल टेनिस एकेडमी में सम्मान किया गया । पीयूष का राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित राजस्थान स्टेट रैंकिंग और चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर 19 वर्ष राजस्थान टीम में चयन हुआ है । पीयूष बड़ोदरा गुजरात में दिनांक 03 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक आयोजित UTT 86 इंटर स्टेट जूनियर एंड यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगा । इस मौके पर खेल प्रशिक्षक संकल्प गहलोत, पवन कुमार जाग्रत, राकेश गहलोत, महेंद्र कुमार शर्मा, विवेक इंदौरिया, स्पर्श गहलोत एवं उपस्थित खिलाड़ियों ने रावत का स्वागत किया और बधाई दी ।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पीयूष रावत का राजस्थान टीम में चयन
पीयूष रावत का राजस्थान टीम में चयन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।