पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 से चूरू के जरूरतमंद परिवार को मिली नई छत
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही है।
चूरू जिले के वार्ड नंबर 6 निवासी खुशी मोहम्मद को इस योजना के तहत पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिली है, जिससे उनका अपने घर का सपना पूरा होने लगा है।
बारिश में गिर गया था कच्चा मकान
खुशी मोहम्मद बताते हैं कि पहले उनका कच्चा मकान था, जो पिछले साल अधिक बारिश के कारण गिर गया था।
इसके बाद उन्हें अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहना पड़ा, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
योजना से मिली आर्थिक सहायता
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें अब तक तीन किस्तों में 2 लाख रुपये की सहायता राशि मिल चुकी है।
इस आर्थिक मदद से उनके नए पक्के घर का निर्माण कार्य जारी है।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उन्हें योजना की एक और किस्त भी प्राप्त होगी।
सपना पूरा होने पर जताई खुशी
खुशी मोहम्मद ने बताया कि योजना की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही।
उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता मिलने से अब पक्का घर बनने का सपना सच हो रहा है। इसके लिए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
योजना से मिल रही आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा
राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत जरूरतमंद परिवारों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।
इस योजना से गरीब परिवारों को सुरक्षित आवास, बेहतर जीवन स्तर और सामाजिक सुरक्षा मिल रही है।
