Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू की छात्रा भूमिका से मोदी ने किया ‘परीक्षा पे चर्चा’ संवाद

,

चूरू की छात्रा भूमिका से मोदी ने किया ‘परीक्षा पे चर्चा’ संवाद

Churu News (चुरू समाचार) : चूरू की छात्रा भूमिका से मोदी ने किया 'परीक्षा पे चर्चा' संवाद

चूरू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान चूरू जिले के खंडवा ग्राम स्थित पीएमश्री राउमावि की 12वीं कक्षा की छात्रा भूमा शर्मा भी शामिल हुई।

छात्रा के सवाल पर पीएम मोदी ने दी प्रेरक सलाह

भूमा शर्मा ने प्रधानमंत्री से पूछा कि “हम जो बड़े सपने देखते हैं, उन्हें पूरा करने के लिए कौन-सी आदतें विकसित करनी चाहिए?”
इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, “हमें बड़े और सफल व्यक्तियों की आत्मकथा का अध्ययन करना चाहिए। उनके संघर्ष से सीखकर हम विश्वास और साहस बढ़ा सकते हैं। आत्मकथाओं से यह समझने में मदद मिलती है कि सफलता की सीढ़ियों पर कैसे चढ़ा जा सकता है।”

भूमा शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “मैं अपने आदर्शों का अध्ययन करके उनसे सीखकर अपने कदम बढ़ाऊंगी। यह कार्यक्रम मेरे आत्मविश्वास को और मजबूत बनाता है।”

परीक्षा तनाव कम करने पर विशेष जोर

सीडीईओ संतोष महर्षि ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव कम करना और उन्हें प्रेरणा देना है।
कार्यक्रम को जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में लाइव प्रसारित किया गया।

खंडवा ग्राम में कार्यक्रम का उत्साह

खंडवा ग्राम के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सुण्डा, समस्त स्टाफ, छात्र और स्थानीय नागरिकों ने इस संवाद को उत्साहपूर्वक देखा।
जिला मुख्यालय पर भी सीडीईओ कार्यालय, डीईओ माध्यमिक/प्रारंभिक और एडीपीसी कार्यालय में इसे लाइव देखा गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur