Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई

दो तस्करों को किया गिरफ्तार,

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही 9 लाख रुपए की कीमत की 1 किलो 873 ग्राम अवैध अफीम और एक कार को जब्त किया हैय थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि रतनगढ़ रोड पर खिलेरीया फांटा के पास नाकाबंदी के दौरान रतनगढ़ की ओर से आई एक कार को रुकवा कर चेक किया तो उसमें दो व्यक्ति सवार थे। कार की तलाशी ली तो कार में 1 किलो 873 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी नानकसिंह (35) पुत्र जीतसिंह और गौरव नागपाल (40) पुत्र दौलतराम अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपियों के पास से एक कार और 1 किलो 873 ग्राम अवैध अफीम जप्त की गई है।थानाधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी तस्कर चित्तौड़गढ़ से अफीम लेकर रवाना हुए उसके बाद सालासर बालाजी मंदिर में धोक लगाई और उसके बाद पंजाब जा रहे थे। वहीं अब दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur