Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कैफे पर पुलिस ने फिर दी दबिश,अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायत पर कार्यवाही

कैफे पर पुलिस ने फिर दी दबिश,अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायत पर कार्यवाही

पुलिस की कार्रवाई से लोगों में मचा हड़कंप

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू में कैफे पर अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शहर में विभिन्न जगह संचालित कैफे पर दबिश देकर कार्यवाही की। पुलिस ने कैफे संचालकों को कैफे में अवैध रूप से बनाये गये कैबिन हटाने के निर्देश दिये। एसपी जय यादव के निर्देश पर पुलिस ने कैफे पर रेड मारी गई। कोतवाली थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर लोहिया काॅलेज के आसपास कैफे की तलाशी ली गयी हैं। इस दौरान महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी मौजूद रही। उन्होंने बताया कि कई कैफे संदिग्ध भी पाये गये। जिनके संचालकों को सख्त हिदायत दी गयी है कि नियमानुसार कैफे का संचालन करें, अन्यथा इसको बंद कर दे। अगर पुलिस कार्रवाई में कुछ गलत मिला तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur