Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचा

पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचा

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि 25 जुलाई को घुमान्दा निवासी गिरधारीलाल प्रजापत ने मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 25 जुलाई की रात के समय चोर उसके घर से बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी। जिन्होंने मामले की गंभीरता के साथ जांच की। जिसमें उन्होंने घटनास्थल के आस पास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।पुलिस ने मामले में बाइक चोरी करने के शातिर आरोपी बुडाना झुंझुनूं निवासी राहुल वाल्मिकी (22) को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस शातिर चोर से गहनता से पूछताछ कर रही है। बाइक चोरी के मामले में अन्य आरोपी भी हैं। जिनकी पुलिस सक्रियता के साथ तलाश कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur