Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पुलिस ने क्रिकेट का सट्टा करते हुए चार सटोरियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने क्रिकेट का सट्टा करते हुए चार सटोरियों को किया गिरफ्तार

सटोरियों से 12 मोबाइल एक लेपटॉप सहित 2 करोड़ 80 लाख रुपये का मिला लेखाजोखा

बीदासर, [सुभाष प्रजापत ] सांडवा पुलिस ने शनिवार देर शाम को क्रिकेट का सट्टा करते हुए 12 मोबाइल, एक लेपटॉप, 9 एटीएम कार्ड सहित 4 युवकों को किया गिरफ्तार। थानाधिकारी केलाश चंद ने बताया कि बीदासर सांडवा मार्ग पर खेत में सन्दिग्ध लोगों की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो श्री भगवान के खेत में बने मकान के एक कमरे में 4 व्यक्ति बैठे थे। जिनके सामने मोबाइल फोन, लेपटॉप, रजिस्टर डायरी, एटीएम कार्ड, स्कैनर आदि रखे थे। चारों से नाम पता पूछा गया तो श्री भगवान जाट उम्र 30 साल निवासी सारंगसर, रामचंद्र जाट उम्र 33 साल निवासी सुजानगढ़, मुकेश जाट उम्र 20 निवासी लाडनू, राजीव शर्मा उम्र 35 साल निवासी उदयपुर होना बताया। पूछताछ करने पर ऑनलाइन बैटिंग आईडी पासवर्ड से क्रिकेट सट्टा बुकी का कार्य करना बताया। चारों युवकों को गिरफ्तार कर मौके से 12 मोबाईल, एक लेपटॉप, 9 एटीएम कार्ड व डायरी रजिस्टर में 2 करोड़ 80 लाख 66 हजार रुपये का लेखाजोखा पाया गया। पुलिस ने चारों को जुआ एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur